रॉकमैंस प्रीमियर लीग : टाइटंस व नाइट राइडर्स जीते

Updated at : 20 May 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
रॉकमैंस प्रीमियर लीग : टाइटंस व नाइट राइडर्स जीते

टाइटंस ने चैलेंजर्स को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन

रांची. राॅकमैंस प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में टाइटंस ने चैलेंजर्स को पांच विकेट से हराया. सौरव मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाये. इसमें कुमार ने 24, सुमन सौरव ने 22 रन बनाये. मो मारूफ व अंकित ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में टाइटंस की टीम 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीता. इसमें नीरज ने 28 रन बनाये. अमन व सौरव ने दो-दो विकेट लिए. दूसरे मैच में नाइट राइडर्स ने स्मैशर्स को 82 रनों से हराया. इंद्रजीत मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाये. इसमें हिमांशु ने 41, आर्यन ने 35, संजय ने 26 रन बनाये. प्रशांत व शिवम ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में स्मैशर्स की टीम 16.4 ओवर 100 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें राज रंजन ने 21 रन बनाये. सुधांशु व इंद्रजीत ने तीन-तीन व दीपांशु ने दो विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola