CCL ने शुरू की ऑनलाइन मेडिकल बिल सुविधा, घर बैठे रिटायर कर्मी कर सकेंगे आवेदन और ट्रैकिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अब सीसीएल के रिटायर कोयलाकर्मियों को मेडिकल बिल जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. कंपनी ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है, जिससे दूर-दराज में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

रांची. सीसीएल ने रिटायर कोयलाकर्मियों के लिए ऑनलाइन मेडिकल बिल जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है. यह सुविधा कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल स्कीम (सीपीआरएमएसइ) से जुड़े रिटायर सीसीएल कर्मियों को मिलेगी. इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. रिटायर कर्मी पोर्टल के माध्यम से देश-विदेश में रहते हुए भी मेडिकल बिल के लिए आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

अब तक रिटायर कर्मियों को मेडिकल बिल जमा करने के लिए सीसीएल मुख्यालय या संबंधित एरिया कार्यालय जाना पड़ता था. ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी.

एकमुश्त राशि जमा करने पर मिलती है मेडिकल सुविधा

सीपीआरएमएसइ से जुड़े सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मेडिकल सुविधा मिलती है. इसके लिए रिटायरमेंट के समय अधिकारी और कर्मचारियों ने कंपनी में एकमुश्त 40-40 हजार रुपये जमा कराये हैं. इसके तहत कर्मचारी और उनकी पत्नी को आठ लाख रुपये तक का मेडिकल क्लेम मिलता है. वहीं, अधिकारियों को 25 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलती है.

2018 से ऑनलाइन प्रक्रिया की मांग

रिटायर कर्मी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी वर्ष 2018 से ही मेडिकल बिल की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की मांग कर रहे थे. ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से दूर-दराज में रहनेवाले रिटायर अधिकारियों को सुविधा होगी.

जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया की निरंतर निगरानी जरूरी है. रिटायर कर्मियों को मेडिकल बिल का भुगतान समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola