Republic Day 2023: रांची के मोरहाबादी में फुल ड्रेस रिहर्सल, परेड का निरीक्षण कर DC ने ली मार्च पास्ट की सलामी

Republic Day 2023: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर आज मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली.

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम दोहराया गया. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली.

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिये गये. आला अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया गया एवं बेहतर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए. फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की गयी. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें. वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया गया.

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं-
1. सेना
2. सीआरपीएफ
3. आईटीबीपी
4. सीआईएसएफ
5. एसएसबी
6. छत्तीसगढ़ पुलिस
7. झारखंड जगुआर
8. जैप-1
9. जैप-2
10. जैप-10
11. डीएपी (पुरुष)
12. डीएपी (मलि)
13. गृहरक्षा वाहिनी
14. एनसीसी (ब्वॉयज)
15. एनसीसी (गर्ल्स)

बैंड पार्टी निम्न हैं-
1. सेना का बैंड
2. जैप-1 बैंड
3. जैप-10 बैंड
4. गृहरक्षा वाहिनी बैंड
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन सेना में मेजर एसपी शर्मा करेंगे. रांची की डीएसपी (प्रोबेशनरी) अंकिता राय परेड का द्वितीय समादेशन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




