राष्ट्रीय कला शिविर में खलारी के रंजन कुमार का चयन, झारखंड का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय कला शिविर में खलारी के रंजन कुमार का चयन, झारखंड का बढ़ाया मान

खलारी प्रखंड के रंजन कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित नेशनल आर्ट कैंप ऑन इंडियन आर्ट के लिए चयनित होकर जिले सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

खलारी. खलारी प्रखंड के रंजन कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित नेशनल आर्ट कैंप ऑन इंडियन आर्ट के लिए चयनित होकर जिले सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. रंजन कुमार राय निवासी उदय पांडेय के पुत्र हैं तथा डीएवी स्कूल बचरा में बतौर कला शिक्षक कार्यरत हैं. रंजन कुमार ने रांची विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की उपाधि प्राप्त की है. हाल ही में बेंगलुरू में आयोजित इस राष्ट्रीय कला शिविर के लिए देशभर से लगभग 2500 आवेदन प्राप्त हुए थे. कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 17 राज्यों से कुल 150 कलाकारों का चयन किया गया, जिसमें झारखंड से रंजन कुमार एकमात्र चयनित कलाकार रहे. चयनित कलाकारों को आने-जाने की सुविधा के साथ स्टाइपेंड भी प्रदान किया गया. यह शिविर युवका संघ एवं आर्ट मैटर्स द्वारा आयोजित किया गया था, जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आईकेएस प्रभाग तथा चाणक्य यूनिवर्सिटी का सहयोग प्राप्त था. शिविर के दौरान चित्रकथी, कलमकारी, केरल म्यूरल, मैसूर चित्रकला एवं तंजावुर चित्रकला जैसी पारंपरिक भारतीय कला शैलियों के माध्यम से पंचतंत्र की 84 कथाओं को सजीव रूप दिया गया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के नवोदय विद्यालयों में भारतीय लोक कलाओं के माध्यम से पंचतंत्र की कहानियां पढ़ाने की योजना के अंतर्गत कलाकारों ने विभिन्न शैलियों में लगभग 600 पेंटिंग्स तैयार की. रंजन कुमार ने चित्रकथा एवं पटचित्र शैली में पंचतंत्र कथाओं का प्रभावशाली चित्रण कर विशेषज्ञों की सराहना प्राप्त की.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola