ePaper

Jharkhand News: रांची के एसएसपी ऑफिस का क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे दबोचा

Updated at : 29 Mar 2022 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रांची के एसएसपी ऑफिस का क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे दबोचा

Jharkhand News: रांची एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद आज मंगलवार को रांची एसएसपी ऑफिस के क्लर्क दीपक को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. टीम उससे पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि रांची के समाहरणालय में रांची एसएसपी का कार्यालय है. इसी ऑफिस में दीपक क्लर्क है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में रिश्वतखोरों के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को लगातार सफलता मिल रही है. इसी क्रम में आज मंगलवार को रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) के कार्यालय में कार्यरत लिपिक दीपक को 5000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऐसे दबोचा

एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) रिश्वत लेने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. रिश्वत लेने की शिकायत जैसे ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मिलती है. इसकी पुष्टि के बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाया जाता है. इसके बाद उसे रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया जाता है. आज मंगलवार को रांची एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद रांची एसएसपी ऑफिस के क्लर्क दीपक को 5 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: आय से अधिक संपत्ति: झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक बंधु तिर्की को 3 साल की सजा, 3 लाख रुपये जुर्माना

एसीबी की टीम कर रही पूछताछ

आपको बता दें कि रांची के समाहरणालय में रांची एसएसपी का कार्यालय है. इसी ऑफिस में दीपक क्लर्क है. एसीबी को इसके द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी. शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी दीपक को रिश्वत के पैसों के साथ अरेस्ट कर लिया. एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से चलेगी लू, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, धूप से बचने की सलाह

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola