ePaper

रांची सदर अस्पताल में महिला का प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम की होगी Covid19 जांच

Updated at : 18 Apr 2020 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
रांची सदर अस्पताल में महिला का प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम की होगी Covid19 जांच

ranchi sadar hospital staff attended covid19 positive woman to undergo coronavirus tests रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में एक महिला का प्रसव कराने वाले डॉक्टर और उनकी टीम की कोरोना जांच करायी जायेगी. दो दिन पहले यहां एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बाद में उस महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद तय किया गया कि सदर अस्पताल में इस महिला का प्रसव कराने वाली मेडिकल टीम की भी जांच करायी जाये.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में एक महिला का प्रसव कराने वाले डॉक्टर और उनकी टीम की कोरोना जांच करायी जायेगी. दो दिन पहले यहां एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बाद में उस महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद तय किया गया कि सदर अस्पताल में इस महिला का प्रसव कराने वाली मेडिकल टीम की भी जांच करायी जाये.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand Update LIVE: हिंदपीढ़ी के ठेकेदार ने निगम में की बैठक, मचा हड़कंप

दो दिन पहले बच्ची को जन्म देने वाली महिला की कोविड19 जांच रिपोर्ट शुक्रवार (17 अप्रैल, 2020) को आयी. इसके बाद महिला की बच्ची को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल हॉस्पिटल (रिम्स) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. रांची जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल के उन तमाम कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है, जो महिला के प्रसव के वक्त उसके आसपास मौजूद थे या उसके संपर्क में आये थे.

रिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ वी कश्यप ने कहा है कि बच्ची की उचित देखभाल की जा रही है और उसकी देखरेख में पूरी एहतियात बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और विशेषज्ञों के गहन विचार-विमर्श के बाद महिला को अपना दूध पिलाने की इजाजत दे दी गयी है. हालांकि, इस दौरान उसे स्वच्छता का पूरा-पूरा ख्याल रखना होगा. बच्ची के सैंपल को कोविड19 की जांच के लिए शनिवार को भेजा जायेगा.

Also Read: Covid19 in Jharkhand: बुंडू के जंगलों में होगा कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार, सरकार ने जमीन चिह्नित किया

डॉ कश्यप ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला की बच्ची उसके साथ ही रहेगी. उसे स्तनपान कराने की भी होगी छूट. मां को साफ-सफाई का ख्याल रखना होगा. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का मानना है कि मां का दूध पीने से बच्ची की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

उल्लेखनीय है कि हिंदपीढ़ी इलाके में ड्यूटी करने वाले 150 पुलिसकर्मियों को पृथक (क्वारेंटाइन) कर दिया गया है. सभी को धुर्वा के जगन्नाथपुर स्थित आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. बताया जा रहा है कि इस आइसोलेशन सेंटर में 500 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्‍था की गयी है. इस सेंटर का जिम्मा संभाल रहे डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खाने-पीने और रहने की अच्छी व्यवस्‍था की गयी है.

Also Read: Covid19 का Positive Effect: झारखंड में लॉकडाउन की वजह से हार्ट अटैक के मामलों में आयी कमी

उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में रखे गये पुलिसकर्मियों को अपने घर जाने की इजाजत नहीं होगी. उल्लेखनीय है कि हिंदपीढ़ी को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है. यहां पर कार्यरत किसी भी पुलिसकर्मी को घर जाने की इजाजत नहीं है. पिछले 10 दिनों से हिंदपीढ़ी में तैनात इन जवानों पर अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए नजर रखी जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola