दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद में रांची ओवरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद शुक्रवार को संपन्न हो गया. इसमें रांची जिला 65 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बना.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची पुलिस लाइन में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद शुक्रवार को संपन्न हो गया. इसमें रांची जिला 65 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं 20 अंक के साथ गुमला जिला दूसरे और 15 अंक के साथ एसएमपी तीसरे स्थान पर रहा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने रांची पुलिस को इतनी व्यस्त विधि व्यवस्था की ड्यूटी के बावजूद इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी. उन्होंने जल्द ही सभी जिला पुलिस मुख्यालयों में खेलो के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर जोर देते हुए उनके स्तर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया. उन्होंने इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने व टीम को राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोेगिता में अच्छे परिणाम लाने के लिए लगातार अभ्यास करने का निर्देश दिया. इस प्रतियोगिता में फुटबॉल में खूंटी के सोनाराम सोरेन, हॉकी में रांची के निरेन सोरेन, बास्केटबॉल में रांची के पंकज एक्का, कबड्डी (पुरुष) में रांची के योगेंद्र प्रसाद, महिला में रांची की कुमारी धर्मशीला, हैंडबॉल में गुमला के हेमंत साहू और वॉलीबॉल में रांची के मोहित कुमार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola