Ranchi news : पाइप मरम्मत के कारण आज बड़े इलाके में बंद रहेगी जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

बुधवार को भी राजधानी के कई इलाकों में नहीं हुई थी जलापूर्ति. विभाग के अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. हजारीबाग रोड में योगदा सत्संग आश्रम के समीप पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू किया गया है. इस कारण कांटाटोली, चर्च रोड़, सिरमटोली, कडरू, अशोक नगर के कुछ इलाके, डोरंडा सहित अन्य संबंधित इलाके में पेयजलापूर्ति बंद रही. इन इलाकों में गुरुवार को भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि यहां 33 केवी बिजली लाइन का भी केबल होने के कारण सावधानीपूर्वक काम किये जाने के कारण थोड़ा समय लग रहा है.

रेलवे स्टेशन के पास भी पाइप की मरम्मत

उधर, रेलवे स्टेशन के पास भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. यह कार्य भी गुरुवार को पूरा कर लिया जायेगा. सहायक कार्यपालक अभियंता रामेश्वर सिंह, कनीय अभियंता ए मानिकी स प्रकाश बड़ाईक मरम्मत कार्य की देखरेख कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी होगी, मरम्मत कार्य को पूरा करा लिया जायेगा. विभागीय अधिकारी ने कहा कि दोपहर में ही सिरोमटोली के पास गड्ढा खोदवा कर तैयार कर लिया गया था. दोपहर से यदि मरम्मत का काम शुरू हो जाता, तो देर शाम तक यह पूरा हो गया रहता. ऐसे में बड़े इलाके में गुरुवार से आपूर्ति शुरू हो सकती थी. लेकिन, मरम्मत दल समय पर नहीं पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola