रांची नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण ने अपने घर के सामने ही सड़क पर करायी बोरिंग, होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2023 6:53 AM
लोगों ने बोरिंग कराते वक्त स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. लोगों का कहना है कि नगर निगम ने ही आम लोगों के लिए नियम बनाया है कि बिना अनुमति के बोरिंग नहीं करानी है.
रांची. नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी ने अपने मोहल्ले (आर्यपुरी मोहल्ला) में बीच सड़क पर बोरिंग करायी है. जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी और आक्रोश है. उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नगर आयुक्त शशिरंजन से की है. लोगों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले की संकरी सड़क में बोरिंग करा दी गयी है. इससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. बच्चों के साथ भी हादसा हो सकता है. इधर, रांची नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि सड़क पर बोरिंग कराने की अनुमति किसी को नहीं है. अगर किसी ने ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई होगी. चाहे वह निगम का ही कोई अधिकारी क्यों न हो.
स्वास्थ्य पदाधिकारी ने की शिकायत की अनसुनी
लोगों ने बोरिंग कराते वक्त स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. लोगों का कहना है कि नगर निगम ने ही आम लोगों के लिए नियम बनाया है कि बिना अनुमति के बोरिंग नहीं करानी है. ऐसा कराने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा और बोरिंग करनेवाले वाहन को भी जब्त कर लिया जायेगा, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण ने नहीं रिसीव किया फोन
इधर, जब स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9431115817 पर कई बार संपर्क किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.
सड़क पर बोरिंग की अनुमति नहीं, होगी कार्रवाई
रांची नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि सड़क पर बोरिंग कराने की अनुमति किसी को नहीं है. अगर किसी ने ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई होगी. चाहे वह निगम का ही कोई अधिकारी क्यों न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










