मौसम केंद्र रांची को मिला 'श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार', 'झारखंड मौसम दर्पण' पत्रिका के दूसरे अंक का हुआ विमोचन

Updated:
विज्ञापन

''श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार'' लेते IMD रांची कार्यालय के सदस्य

मौसम केंद्र रांची को हिंदी भाषा में बेहतरीन काम के लिए 'श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है. इसी अवसर पर उनकी हिंदी गृह पत्रिका 'झारखण्ड मौसम दर्पण' के दूसरे अंक का भी विमोचन किया गया.

विज्ञापन

रांची : मौसम केंद्र रांची के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. मौसम केंद्र रांची को हिंदी भाषा में बेहतरीन काम करने के लिए "श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार" (Best Office Award) मिला है. यह सम्मान रांची में हुई 'नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति' की बैठक में दिया गया. इस उपलब्धि के लिए कार्यालय को नराकास द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य आयकर आयुक्त ने किया गृह पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन

इस अवसर पर मौसम केंद्र रांची की हिंदी गृह पत्रिका 'झारखण्ड मौसम दर्पण' के द्वितीय अंक का भव्य विमोचन मुख्य आयकर आयुक्त राधेश्याम जी द्वारा 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को नराकास की 31वीं छमाही बैठक के दौरान किया गया. पत्रिका का यह अंक मौसम विज्ञान संबंधी जानकारियों और राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार का एक उत्कृष्ट समन्वय है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL: नौकरी बहाल होने के बाद अब वेतन पर आफत, 1932 कर्मियों को विभागीय आदेश का इंतजार

पहले भी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुका है पहला संस्करण

उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 150 वर्षों की सफल सेवा के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर 2024 को आयोजित कार्यशाला में इस पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया गया था. 'झारखंड मौसम दर्पण' के पहले संस्करण को पूर्व में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 20 फरवरी 2026 को अगरतला में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में वर्ष 2024-25 का द्वितीय पुरस्कार और 17 फरवरी 2026 को नराकास की 30वीं बैठक में उत्कृष्ट पत्रिका का तृतीय पुरस्कार शामिल है.

ये भी पढ़ें: महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा मामला: HC की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश पर लगाई रोक, 33 अभ्यर्थियों को नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola