Ranchi news : हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण : सचिव

सचिव के निर्देश पर फ्लाइओवर का काम तेज कर दिया गया है. फ्लाइओवर पर चढ़ने व उतरने के लिए रैंप का निर्माण कार्य भी समय के पूर्व समाप्त करने को कहा है.
रांची. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने 30 सितंबर तक कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने फ्लाइओवर पर चढ़ने व उतरने के लिए रैंप का निर्माण कार्य भी समय के पूर्व समाप्त करने को कहा है.
42 पिलरों को आपस में जोड़ दिया गया है
सचिव ने इस माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर फ्लाइओवर चालू करने के तय लक्ष्य को विस्तारित नहीं होने देने की बात कही है. सचिव के निर्देश पर कोकर के शांतिनगर से कांटाटोली चौक होते हुए योगदा सत्संग आश्रम तक फ्लाइओवर का काम तेज कर दिया गया है. फ्लाइओवर के कुल 42 पिलरों को आपस में जोड़ दिया गया है. पिलरों के बीच कुल 486 सेगमेंट को आपस में जोड़ा जा चुका है. उल्लेखनीय है कि 240 करोड़ रुपये खर्च कर 2240 मीटर लंबा कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है. वर्ष 2016 में कांटाटोली फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की गयी थी. मई 2018 में भू-अर्जन का काम पूरा कर जून 2018 में क्लियरेंस के बाद काम शुरू किया गया. फ्लाइओवर को जून 2020 तक ही पूरा करना था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




