झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव: अजीत कुमार अध्यक्ष, नवीन कुमार फिर बने महासचिव

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार

रांची हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 2026-2028 चुनावों के नतीजे आ गए हैं. पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, जबकि नवीन कुमार ने महासचिव के पद पर अपनी जीत बरकरार रखी है.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची: एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में पूर्व महाधिवक्ता एवं वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं. कांटे के मुकाबले में अजीत कुमार को 672 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऋतु कुमार को 588 वोट प्राप्त हुए. अजीत कुमार ने 84 मतों से जीत दर्ज की.

महासचिव पद पर नवीन कुमार ने लगातार अपनी जीत बरकरार रखी. वर्ष 2018 से इस पद पर बने नवीन कुमार को इस चुनाव में 935 वोट मिले. उन्होंने अमित सिन्हा को पराजित किया, जिन्हें 458 वोट प्राप्त हुए.

अन्य पदों पर भी घोषित हुए परिणाम

उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता 580 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुए. दूसरे स्थान पर रहे प्राण प्रणय को 366 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता ने 1088 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की. सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आकाशदीप को 706 वोट मिले.

सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार 853 वोट और सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा 741 वोट प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए.

पदाधिकारियों की मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर लुकेश कुमार ने परिणामों की घोषणा की. मतगणना में चुनाव समिति के सदस्य एसएन दास और संजय कुमार पांडेय ने रिटर्निंग ऑफिसर को सहयोग किया.

पांच राउंड में हुई मतगणना

मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई. शुरुआत में मतगणनाकर्मियों ने मतपत्रों की छंटाई कर बंडल तैयार किए, जिसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई. पांच राउंड में मतगणना पूरी हुई. झारखंड विधानसभा से आए 10 कर्मियों ने मतों की गिनती की. मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे.

एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल के नौ पदों के लिए मतगणना 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को हुए मतदान में कुल 2017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola