दीपावली से पहले हवाई सफर हुआ महंगा, रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया दोगुना

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रांची के लिए हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है. आम दिनों की तुलना में किराया दोगुना तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

Ranchi Diwali Flight Fare: दीपावली में अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है, लेकिन त्योहार को लेकर हवाई यात्रा का किराया अभी से बढ़ने लगा है. देश के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों से रांची आनेवाले यात्रियों को आम दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना तक अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है. त्योहार के दौरान हावाई यात्रा की बढ़नेवाली मांग को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी शुरू कर दी है. आम दिनों में दिल्ली से रांची आनेवाली फ्लाइट का किराया करीब 5,000 से 5,500 रुपये रहता है. वहीं, नवंबर माह में यही टिकट 11,046 रुपये से लेकर 11,886 रुपये तक में मिल रहा है. यानी यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. सीटों की मांग बढ़ने के साथ हवाई टिकटों के दाम भी लगातार बढ़ते हैं. ऐसे में यात्री यात्रा की योजना पहले बनाकर टिकट बुक करा लें, ताकि बढ़ते किराये का असर कम किया जा सके.

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

दीपावली पर रांची के लिए हवाई किराया

रूटआम दिनों का किरायानवंबर/दीपावली किराया
दिल्ली–रांची₹5,000–₹5,500₹11,046–₹11,886
मुंबई–रांची₹6,500–₹7,093₹12,597–₹15,117
चेन्नई–रांची₹6,500–₹6,758₹12,725–₹15,172
बेंगलुरु–रांची₹7,500–₹8,042₹10,371–₹14,182

मुंबई, चेन्नई व बेंगलुरु रूट पर भी बढ़ी कीमत

मुंबई से रांची आनेवाले यात्रियों को भी अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है. सामान्य दिनों में मुंबई - रांची हवाई किराया करीब 6,500 से 7,093 रुपये होता है, जबकि नवंबर में टिकट की कीमत बढ़कर 12,597 रुपये से 15, 117 रुपये तक पहुंच गयी है. इसी तरह चेन्नई- रांची फ्लाइट का किराया आम दिनों में करीब 6,500 से 6,758 रुपये रहता है. दीपावली के आसपास नवंबर में यही टिकट 12,725 रुपये से 15, 172 रुपये तक में उपलब्ध है. बेंगलुरु से रांची आने वाली फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है. सामान्य दिनों में जहां यह 7,500 से 8,042 रुपये के बीच रहता है, वहीं नवंबर में यात्रियों को इसके लिए 10,371 रुपये से 14, 182 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पीठ पर बैग, हाथ में जूते और सामने उफनती नदी... ऐसे स्कूल पहुंच रहे 629 बच्चे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola