Hockey: सीनियर स्टेट हॉकी में रांची ने पाकुड़ और कोडरमा को हराया

Updated:
विज्ञापन

सातवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे दिन सोमवार को कुल 13 मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में टाटा स्टील, खेल विभाग व हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सातवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे दिन सोमवार को कुल 13 मैच खेले गये. महिला वर्ग के मुकाबले में गुमला ने वेस्ट सिंहभूम को 14-0 से हराया. जबकि रांची ने पाकुड़ को 5-0 से और हजारीबाग ने खूंटी को 3-0 से पराजित किया. इसके बाद हुए पुरुष वर्ग के मैच में एकलव्य हॉकी सेंटर रांची ने गोड्डा को 5-0 से, एनटीएचए ने पाकुड़ को 14-0 से, रेलवे ने जामताड़ा को 14-0 से, गुमला ने सरायकेला को 7-0 से, खूंटी ने धनबाद को 3-0 से और रांची ने कोडरमा को 6-0 से पराजित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola