राजधानी रांची में बड़ी वारदात होने से बची, भाई ने ही दी भाई की हत्या की सुपारी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीआइजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल को मिली. दोनों ने मिलकर एक स्पेशल टीम का गठन किया. इसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया. टीम ने घात लगाये शूटर समेत आनंद गुप्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

पंडरा बाजार समिति के व्यवसायी दीपक कुमार की रविवार को पंडरा में हत्या होनी थी. संपत्ति विवाद में हत्या की सुपारी उसके भाई आनंद गुप्ता ने ही शूटरों को दी. इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये एडवांस दिये गये थे. हत्या करने के बाद आनंद ने उन्हें एक कार देने की बात कही थी. सुबह से ही दीपक कुमार की शूटर रेकी (पीछा) कर रहे थे. उनकी योजना थी कि व्यवसायी दीपक राधानगर (पंडरा) मुहल्ला स्थित घर से जैसे ही पंडरा स्थित अपनी दुकान पहुंचेंगे. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी जायेगी.

विज्ञापन

इस बात की जानकारी डीआइजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल को मिली. दोनों ने मिलकर एक स्पेशल टीम का गठन किया. इसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया. टीम ने घात लगाये शूटर समेत आनंद गुप्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस प्रकार दीपक गुप्ता की जान बची. हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. पंडरा ओपी में केस दर्ज कर सोमवार को पुलिस अधिकारी पूरे मामले का खुलासा कर सकते हैं.

व्यवसाय में आगे निकल जाने पर भाई दीपक को होती थी जलन :

पुलिस अफसरों के अनुसार, दीपक गुप्ता अपने व्यवसाय में काफी आगे निकल चुके थे. उन्होंने रिंग रोड में जमीन खरीदी थी. घर भी बना लिया था. दीपक को आगे बढ़ता देख आनंद गुप्ता को जलन होने लगी थी. दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था. इस कारण उन्होंने अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची.

उन्होंने अपने परिचित कुछ पुराने अपराधियों से संपर्क किया और उन्हें भाई की हत्या की सुपारी दी. पुलिस को यह भी पता चला है कि दीपक गुप्ता की सिर्फ दो बेटियां हैं, इसलिए आनंद गुप्ता उनकी हत्या के बाद संपत्ति को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में था. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी शूटरों के नाम का खुलासा नहीं किया है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस उनके गिरोह के अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola