Ranchi news : सीओ मुंशी राम ने जमानत याचिका दाखिल की, सुनवाई 20 को

मुंशी राम ने एसीबी की विशेष अदालत योगेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका दाखिल की है. दो जनवरी को एसीबी की टीम ने 37 हजार रिश्वत के साथ मुंशी राम को गिरफ्तार किया था.
रांची. रिश्वत मामले में जेल में बंद सदर सीओ मुंशी राम ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है. उन्होंने एसीबी की विशेष अदालत योगेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका दाखिल की है. याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई हाेगी. दो जनवरी को एसीबी की टीम ने 37 हजार रिश्वत के साथ मुंशी राम को गिरफ्तार किया था.
न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था
शुक्रवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के मोरहाबादी स्थित फ्लैट पर एसीबी ने छापेमारी की थी. जिसमें 11.42 लाख नकद बरामद किया गया था. जमीन के सीमांकन के लिए सीओ ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रिश्वत की मांग की थी. 37 हजार में मामला तय हुआ था. रिश्वत देने से पहले शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचना दी थी. जिसके बाद एसीबी ने सीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




