रांची में सजा राखियों का बाजार, कार्टून कैरेक्टर, ईवी लाइट और फ्रूट राखी की है काफी डिमांड

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2023 10:06 AM

विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन 31 अगस्त को है. इसके साथ ही बाजार भी रंगबिरंगी राखियों से सज गया है. बाजार में रेशमी धागे से लेकर रंगबिरंगी मोतियों और सितारे की बारीक कारीगरी से सजी राखियां बिकनी शुरू हो गयी हैं.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: हर भाई और बहन को पूरे साल रक्षाबंधन के त्योहार का इंतजार रहता है. यह विशेष दिन भाई बहन के प्यार का प्रतीक होता है. राखी का दिन अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. इस खास दिन बहनें चाहे कितना भी दूर रह रही हों, लेकिन वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जरूर आती हैं. इस बार रक्षाबंधन 31 अगस्त को है. इसके साथ ही बाजार भी रंगबिरंगी राखियों से सज गया है. बाजार में रेशमी धागे से लेकर रंगबिरंगी मोतियों और सितारे की बारीक कारीगरी से सजी राखियां बिकनी शुरू हो गयी हैं. बहनें भाइयों के लिए राखी खरीद कर भेजने की तैयारी में जुटी नजर आ रही हैं.

अपर बाजार की रंगरेज गली से लेकर चौक-चौराहों की दुकानें राखी से सजी नजर आ रही हैं. वहीं, राजधानी में कई महिला समूह हैं, जो कस्टमाइज्ड राखी बनाकर घरों से बिजनेस कर रही हैं. उनकी राखियों की झारखंड के अलावा कई राज्यों में डिमांड है. इन कस्टमाइज्ड राखी में बड़ों से लेकर बच्चों तक के च्वाइस का विशेष ध्यान रखा गया है. बच्चों के लिए राखियों में कार्टून कैरेक्टर, इवी लाइट और फ्रूट राखी आदि की काफी डिमांड है.

बाजार में हर वेराइटी की राखी

दुकानों में राखी की बिक्री शुरू हो गयी है. अपर बाजार के मनीष नारसरिया ने बताया कि राखी की कई वेराइटी बाजार में मंगायी गयी है. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र हैं. इनमें स्पाइडर मैन, टॉम एंड जेरी, बेन टेन, छोटा भीम, एवेंजर, हनुमान, बाल गणेश और डोरेमॉनवाली डिजाइनर राखियां 10 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए खास आकर्षण लाइटिंग राखी है, जिसकी कीमत 25 रुपये प्रति पीस है. बड़ों के लिए फैंसी राखी, रोड़ी चावल राखी, स्टोन और धागा राखी है. बाजार में एक रुपया से लेकर 150 रुपये तक की राखियां हैं.

Also Read: Raksha Bandhan 2023: कब है रक्षाबंधन? 30 या 31 अगस्त को, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन

राखी का हो रहा है ऑनलाइन बिजनेस

कोकर निवासी अनुभा कुमारी घर पर राखी बनाकर ऑनलाइन राखी का बिजनेस करती हैं. वह कहती हैं कि उन्होंने पिछले दो महीने से राखी बनाना शुरू किया है. अब तक 100 से अधिक ऑर्डर झारखंड के अन्य जिलों के अलावा हैदराबाद, बंगाल व बेंगलुरु सहित अन्य राज्यों के लिए भेज चुकी हैं. लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर रिद्धि क्रिएशन को काफी पसंद किया जा रहा है. फ्लावर, जूट के कपड़े, फोम फ्लावर, स्टोन, गोटा, बूटी, मोती आदि मैटेरियल से राखियां बनायी हैं. वहीं रोली, चंदन, अक्षत सहित एक राखी थाली पैक भी बनाकर डिलीवरी कर रहीं हैं. इन राखियों की कीमत 20-250 रुपये तक है. वहीं राखी थाली पैक की कीमत 600 रुपये तक है.

Also Read: VIDEO: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं ये राखियां, कुछ को खल रही रेशम की डोर

फेंगशुई राखी डिमांड में

बाजार में फेंगशुई राखी भी डिमांड में है. इस बार बहनें अपने भाई के लिए फेंगशुई राखियां खरीद रही हैं. इनमें कैट्सआइ और इवेल आइ राखी की बिक्री हो रही है. इसके अलावा इको फ्रेंडली राखियों की भी धूम है. इसके अलावा मोतियों, रूबी और रंग-बिरंगे पत्थरों को रेशमी धागे में पिरोकर बनायी गयी राखियों की भी खूब बिक्री हो रही है.

Also Read: VIDEO: भाइयों के नाम की मेहंदी लगवा रहीं महिलाएं, जानें कौन-कौन सा मेहंदी डिजाइन है ट्रेंड में

बच्चों को फ्रूट्स, टेडी और मेटल राखी है पसंद

उर्मिला मोटानी कई सालों से राखी की बिजनेस कर रही है. कहती हैं कि दुकानदार के अलावा ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से बिक्री हो रही है. इस बार मेटल राखी सबसे ज्यादा डिमांड में है. मेटल राखी में भगवान की तस्वीर, लड्डू गोपाल, मटकी, बांसुरी आदि बनी राखियां सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. ये राखियां 20-50 रुपये तक में हैं. वहीं बच्चों के लिए फ्रूट्स, टेडी राखी भी है. कई पुराने कस्टमर बने हुए हैं, जो आकर ले जाते हैं. राखी की कई रेंज है, जो लोगों को पसंद आ रही है.

राखी में चंदन की लकड़ी का हो रहा है इस्तेमाल

स्पेशल राखी में चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल कर बने गणेश जी, त्रिशूल, शिवलिंग, ऊं व इंग्लिश लेटर वाली राखियांं भी मांग में है. ज्वेलरी दुकानों में चांदी और रूबी जैसे महंगे पत्थर से बनी फूलों के आकार की राखी भी लोगों को पसंद आ रही है. इसके अलावा इको फ्रेंडली राखी भी नजर आ रही है. इन राखियों की खासियत है कि ये पूरी तरह से फूलों के बीजों से सजायी गयी हैं. राखी त्योहार के बाद इन्हें गमले में लगाया जा सकता है, जिससे निकलने वाले पौधे भाई को हर पल अपनी बहन की याद दिलाते रहंगे.

कॉम्बो राखी पैक

भाई-भाभी के लिए राखी का कॉम्बो पैक है. इस कॉम्बो पैक में दो राखियों के साथ-साथ थाली, रोड़ी व अक्षत के साथ दीये का पैकेज है. आकर्षक रूप से सजायी गयी थाली की कीमत 250 रुपये से 600 तक है.

राखी की कीमत (रुपये में)

  • धागा राखी 2-20

  • मेटल राखी -30-130

  • फैंसी राखी – 10-60

  • मोती फ्लावर राखी – 10- 50

  • स्टोन राखी – 10-150

  • फ्लावर राखी – 20-60

  • मोर पंख विथ रोज राखी – 50-80

  • लुंबा राखी सेट – 50- 100

  • सिंपल मोती राखी – 10-20

  • फ्रूट्स राखी – 15-30

  • टेडी राखी – 20-50

  • कार्टून कैरेक्टर राखी – 10-50

  • लाइटिंग राखी – 25-30

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola