मुरी रेलवे यार्ड में रेलवे की एक इंजन पलटी, दूसरी बेपटरी
री रेलवे यार्ड में हिंडालको की रेल पटरी पर सोमवार की रात करीब ढाई बजे दो रेलवे इंजन हादसे के शिकार हो गयी. एक इंजन पटरी से उतर गयी, जबकि दूसरी पलट गयी.
सिल्ली. मुरी रेलवे यार्ड में हिंडालको की रेल पटरी पर सोमवार की रात करीब ढाई बजे दो रेलवे इंजन हादसे के शिकार हो गयी. एक इंजन पटरी से उतर गयी, जबकि दूसरी पलट गयी. हालांकि हादसे में इंजन के लोको पायलट पूरी तरह सुरक्षित थे. उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आयी. जानकारी के मुताबिक दोनों इंजन एक साथ हिंडालको के रेलवे यार्ड में शटिंग कर रही थी. इसी क्रम में शटिंग लाइन के अंतिम में लगे स्टॉप बैरियर से इंजन टकराकर पलट गयी. हादसे में स्टॉप बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम तक एक इंजन को उठा लिया गया, जबकि दूसरे को उठाने के लिए बुधवार को अलग से क्रेन मंगाया गया. घटना की जांच अधिकारियों ने शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए