Ranchi News :रेल मंडल ने ग्राहक शिकायत निवारण शिविर लगाया

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News :रांची मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर ‘ग्राहक शिकायत निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रांची मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर ‘ग्राहक शिकायत निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया. इस शिविर में पार्सल, पार्किंग एवं कैटरिंग स्टाल के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए . ग्राहक शिकायत निवारण शिविर’ का मुख्य उद्देश्य उपस्थित प्रतिनिधियों से उनकी वर्तमान समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना, उनके सुझाव लेना व उन समस्याओं के समाधान पर विचार करना था.

शिविर में स्टेशन प्रबंधक ध्रुव कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अनुराग कुमार, वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार, खानपान निरीक्षक कौशिक घोष व मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक ए.के.दास सहित अन्य उपस्थित थे.

नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रांची स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola