ePaper

राहुल पुरवार ने गिनाई शिक्षा विभाग की उपब्धियां, बीजेपी बोली- 4 साल में 4 कदम भी नहीं बढ़ी हेमंत सोरेन सरकार

Updated at : 12 Jan 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल पुरवार ने गिनाई शिक्षा विभाग की उपब्धियां, बीजेपी बोली- 4 साल में 4 कदम भी नहीं बढ़ी हेमंत सोरेन सरकार

राहुल पुरवार ने कहा कि यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी. उन्हें कोचिंग के साथ-साथ 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

विज्ञापन

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने झारखंड सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं हैं. शुक्रवार (12 जनवरी) को सूचना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन से काम किए. उन्होंने बताया कि सीएम फेलोशिप योजना के तहत राज्य के छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रियायती दरों पर शिक्षा ऋण दिया जाएगा. इससे स्टूडेंट्स को उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी. राहुल पुरवार ने कहा कि सीएम फेलोशिप योजना के जरिए राज्य के सरकारी अथवा गैर-सरकारी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वालों में अनुसंधान को बढ़ावा देने की योजना है. वहीं, सीएम फेलोशिप योजना के तहत यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 25,000 रुपए प्रतिमाह और झारखंड पात्रता परीक्षा पास छात्रों को 22,500 रुपए प्रतिमाह 4 साल तक दी जाएगी. हर साल 1,000 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा. पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक स्तर के स्टूडेंट्स को 1,500 रुपए, स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकतम अवधि के लिए 2,000 रुपए प्रति माह सहायता दी जाएगी.

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना से मिलेगा एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत छात्रों को उच्च मान्यताप्राप्त शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए 4 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा. शिक्षण अवधि तक लोन की ईएमआई नहीं देनी होगी. कोर्स खत्म होने के बाद ही ईएमआई का भुगतान करना होगा.

Also Read: झारखंड में सड़कों का जाल : 5200 किमी का निर्माण पूरा, NHAI की 40 हजार करोड़ की परियोजना पर चल रहा काम
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एकलव्य प्रशिक्षण योजना

राहुल पुरवार ने कहा कि यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी. उन्हें कोचिंग के साथ-साथ 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. इस योजना का लाभ 12वीं पास विद्यार्थी ही ले सकेंगे. योजना के तहत 25 कोचिंग संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है. इनमें 27,000 स्टूडेंट्स की कोचिंग कराई जाएगी.

छात्राओं के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना

प्रधान सचिव ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के नामांकन में सुधार के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी. इसके तहत डिप्लोमा करने के लिए 15,000 रुपए की सहायता दी जाएगी. वहीं, डिग्री के लिए 30,000 रुपए की वार्षिक सहायता दी जाएगी.

मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट का प्रारूप तैयार

प्रधान सचिव ने कहा कि झारखंड में निजी विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और मॉनिटरिंग के लिए मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट (झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक) का प्रारूप तैयार कर लिया गया है.

घंटी आधारित शिक्षकों की पारिश्रमिक में हुई वृद्धि

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों के पारिश्रमिक को बढ़ाकर 57,700 रुपए प्रति माह एवं पॉलिटेक्निक में 56,100 रुपए प्रति माह कर दिया गया है. साथ ही यह भी व्यवस्था की गई है कि उन्हें पूरी राशि मिले.

विज्ञान केंद्रों का होगा उन्नयन

रांची स्थित विज्ञान केंद्र का उन्नयन करने का निर्णय भी लिया गया है. साथ ही गुमला, लोहरदगा, गिरिडीह, डालटेनगंज, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, देवघर, दुमका में जिला विज्ञान केंद्रों का पुनरोद्धार करने का निर्णय लिया गया है. नेतरहाट में डिजिटल प्लेनोटोरियम के निर्माण का निर्णय भी लिया गया है.

शुरू हो रही ये योजनाएं

प्रधान सचिव ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की जा रही अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी. इसमें झारखंड उच्च शिक्षा योग्यता छात्रवृत्ति योजना, सेमिनार/कार्यशाला/संगोष्ठी/सम्मेलन के आयोजन के लिए अनुसंधान अनुदान, प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं के लिए अनुदान, झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना, दिव्यांग एवं अनाथ विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना आदि शामिल हैं. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया. कहा कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों सहित सभी राजकीय विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के लिए सामान्य क्रेडिट और रूपरेखा अपना ली है. प्रेस कांफ्रेंस में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डॉ नीरा यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला

दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीनियर लीडर और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि चार साल में हेमंत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में चार कदम भी आगे नहीं बढ़ाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार गलत आंकड़े पेश करके युवाओं को दिग्भ्रमित करने में जुटी है. कोडरमा की विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी साबित हुई है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola