वर्ष प्रतिपदा पर पथ संचलन, झांकी निकाली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की निकाली गयी झांकी
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज
जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की झांकी प्रस्तुत की गयी. पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर टैना मोड़, हेसालौंग, गंझूटोला का भ्रमण कर वापस विद्यालय परिसर पहुंचा. हेसालौंग में विद्यालय के सदस्य भीम प्रसाद साहू ने पथ संचलन कर रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य सहभागियों के लिए शरबत व शीतल पेयजल की व्यवस्था की. विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता व संघ के प्रचारक पशुपति नाथ ने वर्ष प्रतिपदा की महत्ता पर बौद्धिक दिया. कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के संरक्षक रामसेवक प्रसाद, अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय, सचिव सरजू प्रसाद साहू, सहसचिव दीपक कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहू, आचार्य संजय प्रसाद, रमाशंकर सिंह, ममता गुप्ता, सरिता गुप्ता, विजय प्रसाद, पिंकी कुमारी, सुशीला कुजूर, सरिता कुमारी, रितिका कुमारी, मांती देवी, लालरतन लाल, अंजलि देवी ने सहयोग किया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन