आग से घर में रखे धान, चावल, बाइक जले
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गुटुवा गांव में सोमवार की रात में बदमाशों ने किसान झांगुर उरांव के बारी घर में आग लगा दी.
विज्ञापन
चान्हो.
थाना क्षेत्र के गुटुवा गांव में सोमवार की रात में बदमाशों ने किसान झांगुर उरांव के बारी घर में आग लगा दी. जिससे घर में रखे धान, चावल, बाइक व अन्य सामान जल गया. झांगुर उरांव के अनुसार उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि रात के करीब 12 बजे बदमाशों ने उनके बारी घर के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर पुआल डालकर आग लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने वहां पर कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में लगे बोरिंग, चुमनू उरांव व संजय उरांव के खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर प्लेट को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. एक अन्य किसान बंधना उरांव के बारी घर में भी तोड़फोड़ की गयी है. मंगलवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने किसानों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन