ePaper

Ranchi News : राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 500 एकड़ में हो रही अफीम की खेती

Updated at : 10 Jan 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 500 एकड़ में हो रही अफीम की खेती

स्पेशल ब्रांच ने अनगड़ा, तमाड़, राहे, बुंडू, तुपुदाना, नामकुम व दशम फॉल इलाके में अफमी की बड़े पैमाने पर खेती होने की जानकारी दी

विज्ञापन

हटिया़ राजधानी में अफीम की खेती का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. रांची में इस बार 500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती हुई है. रांची पुलिस द्वारा लगातार अफीम की खेती के बारे में जानकारी एकत्र कर इसे नष्ट किया जा रहा है. वहीं स्पेशल ब्रांच ने भी रांची के अनगड़ा, तमाड़, राहे, बुंडू, तुपुदाना, नामकुम और दशम फॉल इलाके में अफीम की बड़े पैमाने पर खेती होने की जानकारी पुलिस को दी है. स्थानीय स्तर पर कार्यरत स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया है कि तुपुदाना, अनगड़ा और नामकुम थाना क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक जमीन में अफीम की खेती की जा रही है. तमाड़, राहे, बुंडू और दशम फॉल थाना क्षेत्र में वन भूमि में अफीम की खेती की जा रही है. इस बार इन इलाकों में करीब 150 एकड़ से अधिक वन भूमि में अफीम की खेती की गयी है. वहीं तमाड़ में 170 एकड़ में अफीम के पौधे लगाये गये हैं. सभी खेती वनभूमि में की जा रही है. तमाड़ के हुरुनडीह में 8 एकड़, दरीदा में 8 एकड़, गांगे में 10 एकड़, लोधमा में 9 एकड़, पियाकुली में 15 एकड़, अरहंगा में 8 एकड़, मुड़वांध में 7 एकड़, पालना में 20 एकड़, बौतिया में 10 एकड़, उलीडीह में 7 एकड़, इबाडीह में 25 एकड़, झटगांव में 7 एकड़, लौहड़ी टीनपुर में 8 एकड़, उरचुडीह में 5 एकड़, जोजोडीह में 7 एकड़, लोडरा में 5 एकड़, आकारकोला में 4 एकड़ और भुरसुडीह में 5 एकड़ में अफीम की खेती की गयी है. अनगड़ा थाना क्षेत्र के 11 गांवों में वन भूमि पर की जा रही रही है अफीम की खेती अंबाझरिया में सबसे अधिक 12 एकड़ वन भूमि में अफीम की खेती होने की जानकारी स्पेशल ब्रांच की ओर से दी गयी है. जानकारी के अनुसार अनगड़ा थाना क्षेत्र में करीब 60 एकड़ वन भूमि में अफीम की खेती की जा रही है. सबसे अधिक अंबाझरिया में 12 एकड़ वन भूमि में अफीम के पौधे लगाये गये हैं. इसके अलावा जामटोली में 3 एकड़ वन भूमि में अफीम की खेती की गयी है. वहीं कोचे टोली में 2.5 एकड़ में. इसके अलावा कोन्ताटोली में तीन 3 एकड़ वन भूमि में, पुरनाडीह में 4 एकड़ भूमि में, कनकट्टा में 3 एकड़ वन भूमि में, ईरीसेरेंग में 2 एकड़ वन भूमि में, सताकी में 10 एकड़ वन भूमि में, कोम्बो में 5 एकड़ वन भूमि में, जराडीह में 4 एकड़ वन भूमि में और डुमरगढ़ी में 8 एकड़ वन भूमि में अफीम की खेती की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola