Ranchi news : पंडरा बाजार समिति में 815 दुकानदार, पर रांची चेंबर से जुड़े हैं सिर्फ 270 व्यापारी

Birsa Munda
नये सदस्यों को नहीं जोड़ रहा रांची चेंबर. नये सदस्यों को जोड़ने को लेकर अब तक चार बार कार्यसमिति की बैठक हुई, लेकिन कार्यसमिति अभी इसके लिए तैयार नहीं है.
रांची. पंडरा बाजार समिति में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का गठन किया गया है. रांची चेंबर में 21 लोग पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्यरत हैं. इसके बाद भी रांची चेंबर नये सदस्यों को नहीं जोड़ पा रहा है. पंडरा बाजार समिति में कुल 815 दुकानदार हैं. लेकिन, रांची चेंबर में सदस्यों की संख्या सिर्फ 270 है. 2022 में हुए चुनाव में 237 लोगों ने ही वोट किया था. इधर, व्यापारियों का कहना है कि हमलोग रांची चेंबर का सदस्य बनना चाहते हैं, लेकिन रांची चेंबर की ओर से कहा जाता है कि वर्तमान में नया सदस्य नहीं बनाया जा रहा है. इस कारण कुछ नहीं कर पा रहे हैं. जबकि, नये सदस्य बनने से रांची चेंबर और मजबूत होता.
2022 से काम कर रही वर्तमान कार्यसमिति
वर्तमान कार्यसमिति अक्तूबर 2022 से काम कर रही है. रांची चेंबर के अध्यक्ष संजय माहुरी ने कहा कि वर्तमान कार्यसमिति का निर्णय है कि अभी नये सदस्यों को नहीं जोड़ना है. पहले रांची चेंबर को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता में है. नये सदस्यों को जोड़ने को लेकर अब तक चार बार कार्यसमिति की बैठक हुई, लेकिन कार्यसमिति अभी इसके लिए तैयार नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




