ओडिशा रेल हादसे के कारण झारखंड और बंगाल आने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा रेल हादसे की वजह से बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा आनंदविहार – पूरी एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के रूट को भी बदला गया है

विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर जिले में हुई भीषण रेल दुर्घटना के कारण झारखंड और बंगाल आने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इस वजह से कई ट्रेनों का का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. इसमें बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख है. इसके अलावा (12841) शालीमार-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस और (12876) आनंदविहार – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन भी परवर्तित मार्ग से चलेंगी. बता दें कि कल हादसे के बाद से ही कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कौन सी ट्रेन किस मार्ग से चलेगी

ओडिशा रेल हादसे की वजह से बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. अब ये ट्रेन अपने निर्धारित रूट की बजाय मुरी, चांडिल, सिनी, डांगोवापोसी, जरोली, नयागड़, जखपुरा होकर चलेगी. इसके अलावा आनंदविहार – पुरी एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस राजाबेड़ा होकर चलेगी. बता दें कि इस घटना के बाद से कल रात को जगन्नाथ एक्सप्रेस और हावड़ा मैसूर एक्सप्रेस के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया था.

ये ट्रेनें हुई रद्द

साउथ ईस्टर्न रेलवे के अनुसार, बालासारे जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद कई ट्रेनों को रद्द किया. इसमें ये ट्रेनें प्रमुख है.

ट्रेन संख्या (12837) हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द किया गया.

ट्रेन संख्या (12863) हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द

ट्रेन संख्या (12839) हावड़ा-मद्रास मेल रद्द

ट्रेन संख्या (12895) शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द

ट्रेन संख्या (20831) शालीमार- संबलपुर महिमा गोसांई एक्सप्रेस रद्द और

ट्रेन संख्या (02837) संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है

हल्पलाइन नंबर जारी

भांगाबाजार में रेल पटरी उतरने का कारण केजीपी रेल डिवीजन ने यात्रियों के लिए रांची और हटिया स्टेशनों का हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. आप ट्रेन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.

रांची स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

0651 27 87260

0651 27 87070

हटिया स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

9431351063

0651-2600091

0651-27 88888

रांची स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

0651 27 87260

0651 27 87070

9835921950

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola