ePaper

सर्कुलर रोड चौड़ीकरण के कार्य में नहीं काटा जायेगा कोई वृक्ष

Updated at : 08 Jun 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
सर्कुलर रोड चौड़ीकरण के कार्य में नहीं काटा जायेगा कोई वृक्ष

राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में से एक सर्कुलर रोड के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के दौरान एक भी वृक्ष नहीं काटे जायेंगे.

विज्ञापन

रांची. राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में से एक सर्कुलर रोड के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के दौरान एक भी वृक्ष नहीं काटे जायेंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने सख्त हिदायत दी है कि विकास कार्यों के दौरान एक भी पेड़ नहीं कटना चाहिए. वहीं, सचिव के निर्देश पर शुक्रवार को पुराने जेल के पास पौधरोपण किया गया. गौरतलब है कि इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बनाये गये डीपीआर में पहले लगभग 150 पेड़ को काटे जाने का प्रावधान था. लेकिन, सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मार्ग में नाला निर्माण के क्रम में जहां भी बीच में वृक्ष पड़ रहे हों, वहां नाला को वृक्ष के निकट अर्द्ध गोलाकार बनाते हुए आगे बढ़ा जाये. सचिव ने निर्देश दिया है कि कचहरी चौक से कांटाटोली चौक के बीच सड़क किनारे जहां भी जगह मिले, वहां जरूर पौधरोपण करें. इस निर्देश के तहत जुडको की ओर पुराने जेल के पास खाली जमीन पर पौधरोपण का काम शुरू किया गया. सर्कुलर रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. यह योजना 41 करोड़ रुपये की है. सड़क की वर्तमान चौड़ाई नौ से 10 मीटर को बढ़ा कर 15 से 17 मीटर किया जायेगा. इस कार्य में नाम मात्र का भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इस सड़क के सौंदर्यीकरण के तहत वाटर एटीएम, शौचालय और बैठने के लिए आधुनिक कुर्सियों की व्यवस्था की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola