हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से आज भी नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 21 मई को होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

Hemant Soren Supreme Court

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार (17 मई) को भी कोई राहत नहीं मिली. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अब 21 मई को सुनवाई होगी.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार (17 मई) को भी कोई राहत नहीं मिली. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अब 21 मई को सुनवाई होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मांगी है जमानत

लोकसभा चुनाव के लिए हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है. उनकी जमानत पर इसके पहले 13 मई को सुनवाई हुई थी. उस दिन जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई की थी. संजीव खन्ना ने सुनवाई की तारीख 20 मई तय की थी, लेकिन हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल के आग्रह पर 17 मई की तारीख मुकर्रर की थी.

ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय

17 मई को सुनवाई शुरू हुई, तो कपिल सिब्बल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के आधार पर प्रचार करने के लिए रिहाई देने की मांग की थी. हेमंत सोरेन के वकील की दलीलों का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने विरोध किया. साथ ही कहा कि जवाब दाखिल करने के लिए उसे समय की जरूरत है. इसके बाद जस्टिस खन्ना ने अगली सुनवाई की तारीख 21 मई तय कर दी.

हेमंत की जमानत पर अब 21 मई को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

बता दें कि हेमंत सोरेन बार-बार लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए जमानत मांग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पहले उन्हें हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा था. हाईकोर्ट ने 3 मई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया था. बता दें कि झारखंड में अभी तीन चरणों के चुनाव होने बाकी हैं और अपनी पार्टी के लिए हेमंत सोरेन प्रचार करना चाहते हैं.

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने किया है गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को रांची में जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा करके साढ़े आठ एकड़ जमीन अपने नाम की है. ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, हेमंत सोरेन बार-बार कह रहे हैं कि जिस कथित जमीन घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उससे उनका कोई लेना-देना है ही नहीं. हेमंत सोरेन अभी रांची के होटवार स्थित बिरसा सेंट्रल जेल में बंद हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

VIDEO: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ क्यों दर्ज करायी एफआईआर?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola