Jharkhand: नहीं लगी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन, नये वेरिएंट की जांच के लिए लेना होगा दूसरे राज्यों का सहारा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2022 8:55 AM
Coronavirus in Jharkhand: कोरोना के नये वेरिएंट एक्स-ई (XE) का देश में तेजी से फैलाव हो रहा है. लेकिन झारखंड में अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया ही चल रही है. नये वैरिएंट की जांच के लिए अभी भी कोलकाता और ओड़िशा के लैब पर निर्भर रहना होगा.
Coronavirus in Jharkhand: देश में कोरोना के नये वेरिएंट एक्स-ई का तेजी से फैलाव होने के बीच राज्य में अभी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया ही चल रही है. रिम्स में तैयार हो रहे लैब का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, क्योंकि लैब में एयरकंडीशनर लगाने और आंतरिक सज्जा का कार्य चल रहा है. मशीन के कंज्यूमेबल आइटम खरीदने के लिए निविदा निकाली गयी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है.
ऐसे में कोरोना के नये वैरिएंट की जांच के लिए अभी भी कोलकाता और ओड़िशा के लैब पर निर्भर रहना होगा. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जीनाेम सिक्वेंसिंग मशीन के संचालन पर चुप्पी साधे हुए हैं.
इधर, सूत्रों ने बताया कि कंज्यूूमेबल आइटम की खरीद के लिए फंड की कमी आड़े आ रही है, क्योंकि कंपनी 2.40 करोड़ रुपये के भुगतान पर अड़ी है. वहीं जीनाेम मशीन के निर्माता कंपनी को अभी पांच करोड़ का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कंपनी भी मशीन को शीघ्र स्थापित करने में रुचि नहीं दिखा रही है.
कंपनी आश्वस्त है कि सरकार कंज्यूमेबल आइटम उसी से खरीदेगी, क्योंकि दूसरी कंपनी का कंज्यूमेबल आइटम इसमें फिट नहीं होगा़ दिसंबर 2021 के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन के लिए अमेरिका की कंपनी को कार्यादेश दिया गया था. कंपनी को 45 दिनों में मशीन उपलब्ध कराना था, लेकिन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कंपनी ने रिम्स में मशीन पहुंचायी़ यह मशीन 25 दिन से पड़ी है.
तेजी से फैलता है: कोरोना का नया वैरिएंट इक्स-ई ओमिक्रोन से 10 गुना तेजी से फैलता है. राज्य में एक भी संक्रमित इसकी चपेट में आ गया, तो यह तेजी से फैलने लगेगा़ नये वेरिएंट की पहचान के लिए सैंपल अन्य राज्यों में भेजा गया, तो वहां से रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिन लग जायेगा.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










