Navratri 2022: रांची में ‘पोंगाला’, केरल की महिलाओं ने अयप्पा मंदिर में की अतुकाल देवी की पूजा

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा की धूम है. हर समाज के लोग अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार नवरात्रि मनाते हैं. केरल के मलयाली समाज ने भी अपने अंदाज में नवरात्रि का त्योहार मनाया.
राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा की धूम है. हर समाज के लोग अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार नवरात्रि मनाते हैं. केरल के मलयाली समाज ने भी अपने अंदाज में नवरात्रि का त्योहार मनाया. अयप्पा सेवा समिति की ओर से सेक्टर तीन स्थित अयप्पा मंदिर परिसर में अतुकाल देवी (महिलाओं का सबरीमल्ला) का पूजन किया. इसे पोंगाला के नाम से जाना जाता है. सात दिनों तक घर में पूजा-अर्चना करने के बाद मलयाली महिलाओं ने परंपरागत पोशाक में पोंगाला बनाया. पोंगाला से पहले उन्होंने उपवास रखा और अयप्पा मंदिर में आकर ईंट से चूल्हा बनाया. उसे सजाया-संवारा और उसकी पूजा-अर्चना कर उस पर मिट्टी के बर्तन में लकड़ी से गुड़, चावल से पोंगाला तैयार किया और उसे सूर्य भगवान को अर्पित किया. इसके बाद महिलाओं ने अपने पूरे परिवार के साथ-साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की. मंदिर में भी भगवान के सामने शीश झुकाकर प्रार्थना की. भगवान की आरती कर उन्हें अन्नदानम के लिए तैयार किये गये व्यंजन का भोग लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए