National voters day 2021 : वोटर्स डे पर रांची समेत झारखंड के कई डीसी और अन्य पदाधिकारी होंगे सम्मानित, चुनाव के दौरान किये थे बेहतर कार्य

National voters day 2021, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झारखंड के कई डीसी समेत अन्य पदाधिकारी सम्मानित होंगे. अपने-अपने क्षेत्र में वोटर्स के बीच जागरूकता फैलाने और निर्वाचन कार्य में अहम योगदान के लिए सम्मानित किये जायेंगे. सभी सोमवार (25 जनवरी, 2021) को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे.
National voters day 2021, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झारखंड के कई डीसी समेत अन्य पदाधिकारी सम्मानित होंगे. अपने-अपने क्षेत्र में वोटर्स के बीच जागरूकता फैलाने और निर्वाचन कार्य में अहम योगदान के लिए सम्मानित किये जायेंगे. सभी सोमवार (25 जनवरी, 2021) को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे.
बता दें कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर चुनाव के दौरान पदाधिकारी, सोशल एक्टिविस्ट, निर्वाचन आयोग के कर्मचारी और मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया जाता है. इसी कड़ी में साल 2021 में झारखंड के कई जिलों के डीसी और अन्य विभाग के पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान बेहतर कार्य को लेकर सम्मानित किया जायेगा.
रांची के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार (25 जनवरी, 2021) को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के विभिन्न जिलों के डीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगी. वोटर्स डे पर राज्य में जागरूकता रैली, चित्र प्रदर्शन और वोटिंग के लिए वोटर्स को जागरूक करने संबंधी शपथ भी दिलायी जायेगी.
Also Read: Republic Day 2021 : रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने परेड का किया निरीक्षण
क्षेत्र : पद : नाम
रांची : डीसी : छवि रंजन
सिमडेगा : डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी : सुशांत सौरभ
पश्चिमी सिंहभूम : डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी : अरवा राजकमल
देवघर : उप निर्वाचन पदाधिकारी : विशाल दीप खलखो
सरायकेला- खरसावां : उप निर्वाचन पदाधिकारी : प्रियंका सिंह
बोकारो : अपर समाहर्ता : विजय कुमार गुप्ता
क्षेत्र : पद : नाम
पोटका विधानसभा क्षेत्र : निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी : नंद किशोर लाल
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र : निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी : जयवर्द्धन कुमार
राज्यपाल सचिवालय : अवर सचिव : श्वेता गुप्ता
निर्वाचन आयोग : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी : हीरा लाल मंडल
निर्वाचन आयोग : उप निर्वाचन पदाधिकारी : गीता चौबे
अवर सचिव : संजय प्रसाद श्रीवास्तव और नवल किशोर राय
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : कृष्ण कुमार
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




