ePaper

Republic Day 2021 : रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने परेड का किया निरीक्षण

Updated at : 24 Jan 2021 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day 2021 : रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने परेड का किया निरीक्षण

Republic Day 2021, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार (24 जनवरी, 2021) को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया है. कोरोना वायरस संक्रमण काल में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाना है, जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची डीसी छवि रंजन की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

विज्ञापन

Republic Day 2021, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार (24 जनवरी, 2021) को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया है. कोरोना वायरस संक्रमण काल में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाना है, जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची डीसी छवि रंजन की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान 26 जनवरी को किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दोहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट और सलामी दी गयी. परेड के निरीक्षण के दौरान डीसी श्री रंजन, आईजी अखिलेश झा, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा मौजूद थे. पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया गया. इस दौरान डीसी श्री रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. रांची डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा- निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये.

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई. इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर लोकेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को रांची डीसी सह जिला दंडाधिकारी एवं रांची एसएसपी द्वारा निकाले गये संयुक्त आदेश के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

Also Read: Lalu Yadav Health Updates: लालू यादव 18 बीमारियों से पीड़ित, भेजे गये एम्स, रेजीडेंट डाॅक्टर भी गये दिल्ली

वहीं, रांची एसपी श्री सौरभ ने पुलिस जवान एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है. सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें.

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर इन प्लाटून की उपस्थिति

रविवार को हुए फुल ड्रेस रिहर्सल में CRPF, CISF, ITBP, JAP-1, JAP- 2, JAP- 10, Jharkhand Jaguar, Ranchi District Police (DAP), SSB और झारखंड गृह रक्षा वाहिनी शामिल हुए. वहीं, बैंड पार्टी में JAP-1, JAP- 10 और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी (बैंड पार्टी) की उपस्थिति रही.

इधर, परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमांड के रूप में IPS अधिकारी विनीत कुमार हैं, जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक, हटिया, रांची के पद पर पदस्थापित हैं. सेकेंड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर- सेकेंड के पद पर पदस्थापित हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola