सांप्रदायिक निर्णय लेनेवाली सरकार, अपने गिरेबां झांके : अरुण उरांव
रांची : भाजपा एसटी मोरचा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व आइपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव अपनी सरकार की विफलता छिपा रहे है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना संकट से देश को बाहर निकालने के लिए जी जान से लगी है. केंद्र सरकार मरकज में शामिल जमाती […]
रांची : भाजपा एसटी मोरचा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व आइपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव अपनी सरकार की विफलता छिपा रहे है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना संकट से देश को बाहर निकालने के लिए जी जान से लगी है. केंद्र सरकार मरकज में शामिल जमाती लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाना चाहती है़ ऐसे में सांप्रदायिकता की रोटी सेंकने वाले लोग उन्हें गुमराह करने में लगे है़. ऐसे लोगों को उनकी जिंदगी प्यारी नहीं है.
आपके शहर में
श्री उरांव ने कहा कि आज मोदी की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि भारत दुनिया के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है. विश्व आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है़ पूरे प्रदेश में गरीबों तक राशन नहीं पहुंच रहा है़ लोग राशन के अभाव में भूखे सोने के लिए विवश है. सरकार ने गरीबों के लिए जो तीन माह का राशन नहीं पहुंचाया है़ भाजपा नेता श्री उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार सांप्रदायिक तुष्टीकरण में आकंठ डूबी है़ अधिकारियों की पोस्टिंग में मजहब देखा जा रहा़ अपराधियों पर कार्रवाई में मजहब देखा जा रहा है़ लॉकडाउन के नियमों के पालन में मजहब देखा जा रहा है़ मजदूरों को बस से भेजने में मजहब देखा जा रहा है़ कोरोना संक्रमण के इलाज को मजहब प्रभावित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए