डायन बता महिला पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

करमटोली के अहीर टोली की घटना

विज्ञापन

रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के करम टोली अहीर टोली निवासी महिला को डायन बताकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. मामले में महिला के पति की शिकायत पर लालपुर पुलिस ने निशांत गोप और प्रियंका यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता के अनुसार यह मामला रास्ते में स्कूटी खड़ा करने के विवाद के साथ शुरू हुआ था. घटना के दौरान उसकी पत्नी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान शिकायतकर्ता के भतीजे ने अपनी स्कूटी रास्ते में खड़ी कर दी. इस पर शिकायतकर्ता की पत्नी अपनी गोतनी से कहने लगी कि गाड़ी खड़ा करने से सभी को दिक्कत होती है. इस बात को लेकर दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता की पत्नी को डायन-बिसाही बताते हुए उस पर रॉड से हमला कर दिया. जिस कारण महिला का सिर फूट गया और वह गिरकर बेहोश हो गयी. शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपी पक्ष के लोग उसकी पत्नी को डायन बिसाही बता कर प्रताड़ित कर चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola