ePaper

पॉलिटेक्निक प्रबंधन व आरोपी छात्रों पर हत्या का मामला दर्ज

Updated at : 18 Nov 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक प्रबंधन व आरोपी छात्रों पर हत्या का मामला दर्ज

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा के छात्र की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची/मेसरा. यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा में सीनियर छात्रों की पिटाई से जूनियर डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राजा कुमार पासवान की मौत के मामले में मृतक राजा के पिता चंदन पासवान ने रविवार को प्रबंधन व कुछ छात्रों के विरुद्ध बीआइटी ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार मृतक राजा कुमार पासवान को बेरहमी से सीनियर छात्रों द्वारा बेल्ट व अन्य भारी सामान से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस कारण रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना से बीआइटी पॉलिटेक्निक कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गयी. ज्ञात हो कि 14 नवंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में फ्रेशर्स डे पर पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान सीनियर छात्रों ने राजा कुमार पासवान के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल, फिर रिम्स में भर्ती कराया गया था. 15 नवंबर की शाम चार बजे उसकी मौत हो गयी थी. रामगढ़ व सिकिदिरी में छापेमारी : बीआइटी ओपी पुलिस द्वारा रामगढ़ के करमाली टोला व सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बांग्ला कॉलोनी (सिकिदिरी जल विद्युत कॉलोनी) में रविवार को घटना में शामिल आरोपियों के घर पर छापेमारी की गयी. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कारवाई कर रही है. पुलिस हॉस्टल नंबर दो के विद्यार्थी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पदाधिकारी व परिजनों से जानकारी जुटाने में लगी है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola