City News : मुंबई-दिल्ली के विमान विलंब से पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

विमानों पर कुहासे का असर

विज्ञापन

रांची. कुहासे का असर अब विमान सेवाओं पर पड़ना शुरू हो गया है. सोमवार को मुंबई व दिल्ली से रांची आनेवाले विमान विलंब से पहुंचे. इस कारण यात्री परेशान रहे. मुंबई से रांची आनेवाला एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8.20 बजे की जगह 10.16 बजे आया. इस कारण रांची से उड़ने वाला यह विमान सुबह 8.50 बजे की जगह 11.21 बजे उड़ा और दिन के 1.34 बजे मुंबई पहुंचा. इस विमान से मुंबई जा रहे विमलेश कुमार ने कहा कि इसके विलंब होने के कारण कामकाज प्रभावित हो गया. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 10 बजे के स्थान पर सुबह 10.44 बजे रांची आया. इस कारण रांची से दिल्ली के लिए उड़ने वाला यह विमान सुबह 10.30 बजे के स्थान पर सुबह 11.31 बजे उड़ा. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-बेंगलुरु विमान शाम 5.10 बजे की जगह 6.10 बजे उड़ा. इंडिगो का रांची-चेन्नई विमान शाम 6.35 बजे के स्थान पर शाम 7.00 बजे रांची आया. इंडिगो का रांची-हैदराबाद विमान रात 8.30 बजे के स्थान पर रात 9.00 बजे रांची आया. इंडिगो का रांची-कोलकाता विमान रात 8.30 बजे के स्थान पर रात 9.15 बजे रांची आया. वहीं विमान विलंब होने के बाद एयर इंडिया व इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि विमान विलंब होने के कई कारण हैं. वर्तमान में कुहासे के अलावा कंपनी के पास विमान कम होने, एयर ट्रैफिक और अधिक फेरे होने के कारण विमान विलंब से आते और जाते हैं.

हावड़ा-रांची सहित कई ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी

रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों के मार्ग व प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया था. लेकिन अब ये ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी. 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस चार एवं पांच दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो, कोटशिला, मुरी होकर चलेगी. वहीं 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस चार एवं पांच दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो, कोटशिला, मुरी होकर चलेगी. 20898/20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस चार एवं पांच को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल होकर चलेगी. 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस पांच दिसंबर को अपने निर्धारित समय पर भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल पांच दिसंबर को अपने निर्धारित समय पर धनबाद से प्रस्थान करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola