राज्यसभा चुनाव : I.N.D.I.A. के डॉ सरफराज अहमद ने खरीदा नामांकन पत्र, मुंबई के बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा भी झारखंड से लड़ेंगे
झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 21 मार्च को.
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में डॉ सरफराज अहमद I.N.D.I.A. के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया है.
Jharkhand Rajya Sabha Election 2024: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में डॉ सरफराज अहमद इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया है. वहीं, मुंबई के एक बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा है. बताया जा रहा है कि महापात्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार हो सकते हैं.
आपके शहर में
झामुमो नेता सरफराज अहमद ने राज्यसभा का परचा खरीदा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने गुरुवार (7 मार्च) को टिकट खरीदा. हरिहर महापात्रा ने भी गुरुवार को ही नामांकन पत्र खरीदा है. बता दें कि हरिहर महापात्रा मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. स्पाइसजेट कंपनी में उन्होंने 1100 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है. उनकी पत्नी प्रीति महापात्रा भी राज्यसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं. वर्ष 2016 में उन्होंने देश के जाने-माने वकील और कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ राज्यसभा का चुनाव लड़ा था.
21 मार्च को झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव
राज्यसभा चुनाव के लिए 4 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की गई थी. 11 मार्च तक चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 12 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. 14 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. 21 मार्च 2024 को जरूरत पड़ी, तो इन दो सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन शाम को 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. 23 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए