Ranchi News : बिहार से लाये जा रहे बालू की निगरानी कर रिपोर्ट दे विभाग

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

आयुक्त ने खनन विभाग को दिया निर्देश

विज्ञापन

रांची. बिहार से झारखंड में बालू आ रहा है. विभाग अब इसका पता लगायेगा कि रोजाना कितनी गाड़ियां बिहार से बालू लेकर झारखंड की सीमा में प्रवेश कर रही हैं. इसके लिए रांची जिला के टोल प्लाजा पर निगरानी की जायेगी. इसे लेकर प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने खनन विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिया है. निर्देश में कहा गया है कि रांची जिला के टोल प्लाजा के पास विभाग सतत निगरानी करे, जिससे पता चल सके कि कितनी गाड़ियां बिहार से बालू लेकर झारखंड में प्रवेश कर रही हैं. साथ ही बालू का अवैध कारोबार रोकने के लिए निरंतर छापामारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है. बताया गया कि इसे लेकर कुछ दिन पहले आयुक्त ने विभाग के साथ बैठक की थी. जिसमें दिये गये निर्देश के आलोक में विभाग ने अब तक जो कार्य किया है, उसका अनुपालन प्रतिवेदन भी आयुक्त कार्यालय ने विभाग से मांगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन