मोबाइल चोरी के बाद खाते से निकाले 74,162 रुपये

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

राजधानी में मोबाइल चोरी कर खाते से 74,162 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में मोबाइल चोरी कर खाते से 74,162 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पत्थलकुदवा चर्च लेन निवासी मो मोकीम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह डेली मार्केट सब्जी खरीदने गये थे. इसी दौरान उनकी जेब से मोबाइल की चोरी कर ली गयी. इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मोबाइल को लॉक करा दिया था. लेकिन मोबाइल फोन पे से जुड़ा हुआ था, जिसके जरिये खाते से रुपये की निकासी की गयी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट भी दिया है. इसमें विभिन्न लोगों को रुपये ट्रांसफर करने के साथ- साथ मोबाइल फोन भी रिचार्ज कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola