मनी लाउंडरिंग केस : हेमंत सोरेन की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, कोलकाता में योगेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापे

रांची की टीम मुदियाली में योगेश अग्रवाल के घर दबिश दी है. छापेमारी करने के लिए पहुंची ईडी की टीम में एक महिला समेत कुल अधिकारी हैं. ईडी की एक टीम ने बिधान सरणी में बिजनेसमैन के दफ्तर में भी पहुंची है.
ED Raids in West Bengal|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में पेशी से पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उनके करीबियों के यहां बुधवार (7 फरवरी) को छापेमारी हुई. मामला शेल कंपनी के जरिए मनी लाउंडरिंग से जुड़ा है.
कोलकाता के मुदियाली में पहुंची रांची की ईडी टीम
मामला शेल कंपनी से जुड़ा है, जिसके तार झामुमो नेता और सूबे के पूर्व मुखिया से जुड़े हैं, ऐसा बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, रांची में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में बंगाल की राजधानी कोलकाता के मुदियाली में रेड करने के लिए रांची से ईडी की टीम पहुंची है.
Also Read: झारखंड : जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की फिर ईडी की विशेष अदालत में पेशी
योगेश अग्रवाल के घर और दफ्तर में छापेमारी
रांची की टीम ने मुदियाली में योगेश अग्रवाल नामक कारोबारी के घर दबिश दी है. छापेमारी करने के लिए पहुंची ईडी की टीम में एक महिला समेत कुल अधिकारी हैं. मुदियाली ही नहीं, ईडी की एक अन्य टीम ने बिधान सरणी स्थित इस बिजनेसमैन के दफ्तर में भी रेड मारी है.
रीयल इस्टेट, फाइनेंस और मोटर ट्रेनिंग स्कूल के बिजनेस में योगेश अग्रवाल
योगेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर ईडी की तलाश लगातार जारी है. सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल परिवार रीयल इस्टेट, फाइनेंस और मोटर ट्रेनिंग स्कूल का कारोबार करता है. मोटर ट्रेनिंग कंपनी का नाम ‘लाला भगवानदास मोटर ट्रेनिंग स्कूल’ है. इन कंपनियों के निदेशक योगेश अग्रवाल और अनीशा अग्रवाल हैं.
Also Read: शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन, किया इमोशनल पोस्ट
31 जनवरी को ईडी ने कर लिया था हेमंत को गिरफ्तार
बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, हेमंत सोरेन का आरोप है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. ईडी जिस जमीन की बात कर रही है, वह जमीन उनके नाम पर है ही नहीं. अगर ईडी इसे साबित कर दे, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. झारखंड भी छोड़ देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




