रातू-नगड़ी में विधायक ने रखी योजनाओं की आधारशिला
Birsa Munda
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने गुरुवार प्रखंड में कई योजनाओं की आधारशिला रखी.
रातू-पिस्कानगड़ी. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने गुरुवार प्रखंड में कई योजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान काटू मोड़ से लहना तक, कटहल टोली रिंग रोड से पंचायत सचिवालय तक, सिमलिया भिट्ठा टोली से नवाटोली तक, केवला चौक गुडू से महतो टोली सड़क का शिलान्यास किया गया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार राज्य को बंगलादेश बनाने की तैयारी में जुटी हुई है. सत्ता बचाने के लिए इस सरकार ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है. चुनाव के वक्त लोक लुभावन योजना शुरू कर जनता को बरगलाने का प्रयास हो रहा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जेम्स बोन खलखो, परमेश्वर महतो, ज्ञानप्रकाश तिवारी, कृष्णा भगत, प्रदीप टोप्पो, रूपेश गोप, कृष्णा उरांव, सुबोध साहू, परमेश्वर सिंह, भोला सिंह, जीवन मिर्धा, रामानंद तिवारी, संदीप प्रसाद, राजकुमार यादव, शुभम तिवारी, इंद्रजीत साहू, आशीष गोप, विपुल तिवारी आदि उपस्थित थे. इधर, विधायक ने नगड़ी चेक पोस्ट चौक से बांधटोली तक सड़क की आधारशिला रखी. मौके पर जिप सदस्य पूनम देवी, केदार महतो, चूड़ामणी महतो, महावीर महतो, मुखिया प्रेम किस्पोट्टा आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए