रांची : जगरनाथपुर मेला घूमने आयी नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के पांच युवकों के द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है. मामला है पिठोरिया थाना क्षेत्र की जहां पीड़िता के द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, वह अपनी बहन के साथ जगरनाथपुर मेला घुमने आयी थी, तभी एक पूर्व परिचित ने साजिश के तहत नाबालिग के साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: रांची से दरिंदगी की एक और तस्वीर सामने आयी है. पांच युवकों के द्वारा एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. मामला है पिठोरिया थाना क्षेत्र की जहां पीड़िता के द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, वह अपनी बहन के साथ जगरनाथपुर मेला घुमने आयी थी, तभी एक पूर्व परिचित ने साजिश के तहत नाबालिग के साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

विज्ञापन

बहन के साथ मेला घुमने आयी थी पीड़िता

बता दें कि पीड़िता अपनी बहन के साथ जगरनाथपुर मेला घुमने धूर्वा आयी थी. इसी दौरान उसकी बहन का एक पूर्व परिचित युवक सुभाष मिल जाता है और उसे घर छोड़ने की बात कहता है. नाबालिग युवक के झांसे में आ जाती है और उसके साथ जाने के लिए तैयार हो जाती है. सुभाष उरांव ने पीड़िता को घर पहुंचाने के बहाने से अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली

घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सुभाष उरांव, ईतेश टोप्पो और संतोष टोप्पो का नाम शामिल है. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया

साथ ही पुलिस ने भी बताया कि इस घटना के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को CWC के समक्ष उपास्थापित कराते हुए पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया. साथ ही पीड़िता का बयान द०प्र०स० की धारा 164 के तहत माननीय न्यायालय में दर्ज करायी जा रही है. अब मामले में अग्रतर जांच और कार्रवाई जारी है. बता दें कि गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो आरोपी बूढ़मु थाना क्षेत्र के है वहीं एक आरोपी रातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola