400 पार के लक्ष्य को पाने में मीडिया प्रबंधन की भूमिका अहम : कर्मवीर सिंह

Updated:
विज्ञापन

चुनाव में मीडिया प्रबंधन और संपर्क विभाग में लगाये गये कार्यकर्ताओं की सजगता से ही हम पार्टी के 400 पार सीटों के लक्ष्य को पाने में अपना योगदान दे सकते हैं. यह बात प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कही.

विज्ञापन

रांची. चुनाव में मीडिया प्रबंधन और संपर्क विभाग में लगाये गये कार्यकर्ताओं की सजगता से ही हम पार्टी के 400 पार सीटों के लक्ष्य को पाने में अपना योगदान दे सकते हैं. यह बात प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कही. वह रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बोल रहे थे. बैठक में प्रदेश मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग के लोकसभा वार बनाये गये संयोजक, सह संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रबंधन के सहयोगी कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, मृत्युंजय शर्मा, सरोज सिंह, अशोक बड़ाईक, अजय राय, संदीप वर्मा, तारिक इमरान, रंजीत चंद्रवंशी, मुकेश सिंह, संजय पोद्दार और सतीश सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी राजधानी में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी कर्मवीर सिंह शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हम भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत सुनिश्चित कर पाते हैं. यह तभी संभव होगा, जब हम अपने-अपने बूथ को जीतेंगे. वहीं भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को हमें घर-घर तक बताना है. कार्यक्रम में रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहू और सुरेंद्र महतो समेत चुनाव प्रबंधन के सभी सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola