Kusti: मारवाड़ी कॉलेज ने आयोजित किया कुश्ती का सलेक्शन ट्रायल

मारवाड़ी कॉलेज द्वारा रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कुश्ती सलेक्शन ट्रायल का आयोजन सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती हॉल में किया गया.
रांची. मारवाड़ी कॉलेज द्वारा रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कुश्ती सलेक्शन ट्रायल का आयोजन सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती हॉल में किया गया. इसमें मारवाड़ी कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, केओ कॉलेज गुमला, एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची महिला कॉलेज, बीएस कॉलेज लोहरदगा, गोस्सनर कॉलेज से कुल 11 महिला और 17 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए. इसमें आठ-आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया जो रांची विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे. ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राहुल कुमार, पीटीआइ शिव सागर, डॉ आरआर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




