Kho-Kho: मारवाड़ी कॉलेज बना अंतर कॉलेज खो-खो के दोनों वर्गों का विजेता

Updated:
विज्ञापन

जेएन कॉलेज धुर्वा में रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियाेगिता शुक्रवार को संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

रांची. जेएन कॉलेज धुर्वा में रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियाेगिता शुक्रवार को संपन्न हो गयी. दोनों वर्गों में मारवाड़ी कॉलेज की टीम विजेता बनी. महिला वर्ग के फाइनल में मारवाड़ी कॉलेज ने बिरसा कॉलेज खूंटी को हराया. वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज ने डोरंडा कॉलेज को हरा कर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, जेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अबरार अहमद, बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या डॉ जे किडो सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola