ePaper

Martyr's Day: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रांची में पेंटिंग प्रतियोगिता, पुरस्कृत होंगे विजेता

Updated at : 23 Mar 2025 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Painting competition

प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण कर्मकार के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चे

Martyr's Day: भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) रांची द्वारा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रविवार को सरफरोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. 30 मार्च को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन

Martyr’s Day: रांची-शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) रांची द्वारा सरफरोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत यूनियन क्लब हॉल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. पेंटिंग का आयोजन झारखंड के प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण कर्मकार की देखरेख में संपन्न हुआ. विजेताओं के नाम की घोषणा 30 मार्च को की जाएगी और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. इस मौके पर सआदत हसन मंटो लिखित ‘टोबा टेक सिंह’ नाटक का मंचन किया जाएगा.

30 मार्च को विजेताओं के नाम की घोषणा


रांची के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के करीब 75 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में हर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण 30 मार्च को यूनियन हॉल सभागार में सुबह 11 बजे की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की दयनीय स्थिति पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सरकार से कर दी बड़ी मांग

टोबा टेक सिंह नाटक का होगा मंचन


30 मार्च को इप्टा रांची की सचिव सुमेधा मलिक के निर्देशन में सआदत हसन मंटो द्वारा लिखित ‘टोबा टेक सिंह’ नाटक का मंचन किया जाएगा. पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम के मौके पर झारखंड इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल मल्लिक, प्रदीप तरफदार, श्यामल चक्रवर्ती, चंदन मल्लिक, परवेज कुरैशी, सुमेधा मल्लिक, प्रशांत, श्रेया, रोशन कुमार शर्मा, पीयूष, तनीषा प्रिया, आस्था राज, स्मृति सुमन, समृद्धि सुमन, विहान शाश्वत सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में पत्थर माफियाओं का लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, नौ वनकर्मी घायल

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने IED विस्फोट में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- बेकार नहीं जाएगी शहादत

ये भी पढ़ें: Most Poisonous Snake : झारखंड में पाए जाने वाले 30 सांप में से 6 खतरनाक, इनके काटने से होती है मौत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola