स्ट्रीट लाइटों के मेंटनेंस काम ठप, शाम होते ही सड़कों पर पसर रहा अंधेरा

Updated:
विज्ञापन

रांची : शहर की सड़कें रात के अंधेरे में भी चकाचक रहें, इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा सभी प्रमुख सड़कों व गली-मोहल्ले की सड़कों पर 40 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. लेकिन पिछले दो माह से इन लाइटों के मेंटेनेंस का काम पूरी तरह से ठप है. इस कारण शहर की […]

विज्ञापन

रांची : शहर की सड़कें रात के अंधेरे में भी चकाचक रहें, इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा सभी प्रमुख सड़कों व गली-मोहल्ले की सड़कों पर 40 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. लेकिन पिछले दो माह से इन लाइटों के मेंटेनेंस का काम पूरी तरह से ठप है. इस कारण शहर की अधिकतर प्रमुख सड़कों व गली-मोहल्ले के सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिडास कंपनी को सौंपा गया है मेंटेनेंस का काम : नगर निगम ने शहर की सड़कों पर सभी लाइटें इइएसएल से लगायी है. इइएसएल ने स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस का काम मिडास कंपनी को सौंपा है. लेकिन, पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण कंपनी अब तक लाइटों के मेंटेनेंस में फेल साबित हुई है.

ज्ञात हो कि पूर्व में लाइटों के खराब होने की शिकायत दर्ज होने पर उसे 24 घंटे के अंदर बना लिया जाता था. अब शिकायत दर्ज कराने के बाद एक सप्ताह से लेकर 15 दिनों का समय लाइट की मरम्मत में लग रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola