बिहार क्लब में रविवार को जुटेंगे दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, नई कार्यकारिणी पर होगी चर्चा
Updated:
विज्ञापन
रांची के बिहार क्लब में महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक आज आयोजित की जाएगी. इसमें कार्यकारिणी गठन और आय-व्यय पर चर्चा होगी.
विज्ञापन
रांची. महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे से बिहार क्लब में होगी. मुख्य संयोजक डॉ अजीत सहाय और महामंत्री रवींद्र वर्मा ने बताया कि बैठक में समिति के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होगी.
विज्ञापन
बैठक में समिति से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक चर्चा में भाग लेने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन