कर्रा में दिनदहाड़े 22, 500 की लूट

Updated:
विज्ञापन

कर्रा में दिनदहाड़े 22, 500 की लूट

विज्ञापन

कर्रा : थाना क्षेत्र अंतर्गत सावड़ा ग्राम के नजदीक रोलागुटू गांव निवासी रणधीर सिंह से दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹22,500 व मोबाइल लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार रणधीर रोलागुटू निवासी अपने गांव के मित्र पवन कुमार के साथ बाइक से 3:00 बजे ट्रैक्टर का हल खरीदने के लिए नगड़ी जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसी क्रम में सावड़ा और जरिया ग्राम के बीच सड़क पर दो अज्ञात लोग बाइक से आये और उन्हें रोक कर बिरदा जाने का रास्ता पूछने लगे. इतने ही समय में एक अपराधी बाइक से उतर कर रणधीर सिंह की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दी और रुपये समेत बैग लूट कर चलते बने. बैग में तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी था. पीड़ित ने कर्रा थाना मैं अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola