फ्यूचर सीए नौ विकेट से विजयी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दांगी क्रिकेट अकादमी 17.5 ओवर में 80 रन बना कर आउट हो गयी.
विज्ञापन
रांची. स्वर्गीय दांगी विद्या नंद विद्यार्थी मेमोरियल क्रिकेट में शुक्रवार को फ्यूचर क्रिकेट अकादमी ने दांगी किड्स को नौ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दांगी क्रिकेट अकादमी 17.5 ओवर में 80 रन बना कर आउट हो गयी. टीम के लिए सक्षम ने 13 व प्रफुल्ल ने 10 रन बनाये. फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की ओर से वेदांत, अक्षत और श्रेष्ठ ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में फ्यूचर क्रिकेट अकादमी ने 9.3 ओवर में एक विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. दर्श ने 41 रन बनाये.
स्मैशर्स ने टाइटंस को हराया
रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रॉकमैंस स्मैशर्स ने रॉकमैंस टाइटंस को 28 रन से पराजित किया. स्मैशर्स ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 167 रन बनाये. टीम के लिए आयुष ने 42 व कुमार सौरभ ने 38 रन बनाये. विशाल कुमार और अंजलि यादव ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में टाइटंस की टीम 139 रन पर आउट हो गयी. विशाल कुमार ने 38 व राहुल ने 22 रन बनाये. राम विमल ने तीन व शिवम ने दो विकेट झटके. आयुष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन