एस्बेस्टस तोड़ कर दुकान से 6.90 लाख की शराब और 4.62 लाख नकद चोरी

Updated:
विज्ञापन

करमटोली चौक के समीप स्थित शराब दुकान में हुई घटना

विज्ञापन

रांची. करमटोली चौक के समीप स्थित शराब दुकान की छत का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने 4,62,340 रुपये नकद और 6,90,580 रुपये मूल्य के शराब की चोरी कर ली. घटना को लेकर दुकान के प्रभारी गोवर्धन ठाकुर ने लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है, ताकि चोरों के बारे में सुराग मिल सके. शिकायतकर्ता ने लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे. शराब की बिक्री से प्राप्त पैसा भी दुकान के काउंटर में रखा हुआ था. सुबह में दुकान खोलने के लिए जब स्टॉफ पहुंचा, तब अंदर जाने पर देखा कि दुकान के ऊपर का एस्बेस्टस टूटा हुआ है. इसके बाद घटना की सूचना पीसीआर को दी गयी. जांच पड़ताल के बाद दुकान से 6,90,580 रुपये मूल्य के शराब गायब मिले. इसके अलावा हिसाब-किताब का मिलान करने के बाद 4,62,340 रुपये की चोरी का पता चला.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola